जम्मू-कश्मीर सरकार ने पुंछ जिले के मेंढर इलाके के बेहरी कासब में आधुनिक जनजातीय पर्यटन गांव विकसित करने को मंजूरी दी है। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करना है। इससे स्थानीय लोगों की पर्यटन गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी और पुंछ को जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों से जोड़ने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर भी जोर दिया जाएगा।
News On AIR | सितम्बर 18, 2026 12:11 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर सरकार ने पुंछ में जनजातीय पर्यटन गांव विकसित करने को मंजूरी दी