जम्मू-कश्मीर में शारदीय नवरात्र के दौरान कटरा की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित श्री माता वैष्णो देवी के मंदिर में अब तक 1 लाख 80 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। हमारे जम्मू संवाददाता के अनुसार, पहले तीन दिनों में ही एक लाख 41 हजार 888 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
News On AIR | अक्टूबर 14, 2026 8:19 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर: शारदीय नवरात्र में अब तक 1 लाख 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन