जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने आज से अगले आदेश तक सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय विश्वविद्यालय के मौजूदा हालात को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। यह जानकारी कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी एक नोटिस द्वारा दी गई। इस दौरान, सभी विभागों को ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था करने और विद्यार्थियों को आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
News On AIR | अक्टूबर 24, 2026 8:36 अपराह्न
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अगले आदेश तक सभी कक्षाएं ऑनलाइन करने का निर्णय लिया