जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने आज कहा कि जल जीवन मिशन ने करोड़ों घरों तक नल से जल का कनेक्शन पहुंचाकर ग्रामीण परिवारों की ज़िंदगी बदल दी है। श्री पाटिल ने नई दिल्ली में पेयजल और स्वच्छता विभाग के इनोवेशन चैलेंज के ग्रैंड फिनाले को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अगले चरण में सभी घरों तक नल से जल पहुंचाने के साथ-साथ सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। श्री पाटिल ने स्टार्ट-अप्स और नवोन्मेषकों से ग्रामीण भारत के लिए किफायती, बड़े पैमाने पर लागू होने वाले और समुदाय के अनुकूल समाधान विकसित करने का आह्वान किया।
News On AIR | जून 30, 2026 9:47 अपराह्न
जल जीवन मिशन ने करोड़ों घरों तक नल से जल का पहुंचाकर ग्रामीण परिवारों की ज़िंदगी बदली: सी.आर. पाटिल