अक्टूबर 16, 2026 6:24 अपराह्न

printer

इटली की हवाई यातायात संचालन क्षमता को 50% तक घटाया गया

इटली की हवाई यातायात नियंत्रण सेवाओं को सहायता प्रदान करने वाले डेटा ट्रांसमिशन नेटवर्क में खराबी के बाद हवाई यातायात संचालन क्षमता को 50% तक घटा दिया गया। एअर नेविगेशन कंपनी ई.एन.ए.वी. ने कहा कि अंतरमहाद्वीपीय उड़ानों सहित अधिक से अधिक उड़ानों के संचालन के लिए वैकल्पिक प्रणालियों का उपयोग किया जा रहा है। इस व्यवधान के कारण इटली के फियूमिसिनो हवाई अड्डे और मिलान और बर्गामो की सेवा करने वाले हवाई अड्डों सहित कई हवाई अड्डों पर देरी हुई। ई.एन.ए.वी. ने कहा कि तकनीशियन सामान्य परिचालन बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। कंपनी ने साइबर हमले की आशंका से इनकार किया और यात्रियों को आश्वासन दिया कि उड़ान संचालन सुरक्षित है।