सितम्बर 23, 2026 12:25 अपराह्न

printer

इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी ने की विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात

इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा कि उनका देश भारत के साथ एक विशेष रणनीतिक साझेदारी से जुड़ा है और इसी साझेदारी के अंतर्गत विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ उनकी चर्चा हुई।

एंटोनियो ताजानी ने मंगलवार को यहां मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इस ढांचे में हम नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के महत्व को साझा करते हैं, जो व्यापार मार्गों की सुरक्षा, कनेक्टिविटी और हमारी अर्थव्यवस्थाओं के विकास के लिए जरूरी है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि हमारी बातचीत खाड़ी की स्थिति, आईएमईसी और यूक्रेन संघर्ष पर केंद्रित रही।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला