केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारतीय किसानों के लिए कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी, नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देना आवश्यक है। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना दक्षता पुरस्कार (एनएफसीएसएफ) समारोह में उन्होंने कहा कि देश की प्रगति किसानों की समृद्धि पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि चीनी उद्योग का भविष्य उज्ज्वल है। श्री गडकरी ने चीनी उद्योगों में उप-उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करने पर भी जोर दिया।
News On AIR | सितम्बर 22, 2026 5:39 अपराह्न
कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी, नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देना आवश्यक: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी