इस्राएल में चुनाव के प्रारंभिक परिणामों के अनुसार मतगणना जारी रहने के बावजूद मौजूदा प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू का गुट संसद में बहुमत से पीछे है। केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा इस्राएली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 93 प्रतिशत मतपेटियों की गिनती हो चुकी है, जिसमें नेतन्याहू गुट को 53 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइज़ेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गुट को 48 सीटें मिलेंगी। अरब-नेतृत्व वाली पार्टियों को 19 सीटें मिलने का अनुमान है। ये आंकड़े अस्थायी हैं और मतगणना आगे बढ़ने पर परिवर्तित हो सकते हैं। चुनाव समिति ने कहा कि शेष 7 प्रतिशत सामान्य मतों को अतिरिक्त निगरानी की आवश्यकता है। 120 सदस्यीय संसद – क्नेसेट में बहुमत के लिए कुल 61 सीटों की आवश्यकता है।
News On AIR | अक्टूबर 28, 2026 9:48 अपराह्न
इस्राएल में चुनावी रुझानों में नेतन्याहू का गुट संसद में बहुमत से पीछे