इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रस्तावित राष्ट्रीय एकता सरकार में बारी-बारी से प्रधानमंत्री के रूप में काम करने की पेशकश की है। इससे विपक्ष के नेता गादी आइज़ेनकोट को प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिल सकेगा। सोशल मीडिया पर श्री नेतन्याहू ने कहा कि वे इस सिद्धांत को छोड़ने के लिए तैयार हैं कि सबसे बड़ी पार्टी का नेता ही सरकार का प्रमुख होना चाहिए। 27 अक्टूबर को चुनाव में किसी भी गठबंधन को संसद में बहुमत नहीं मिलने के बाद राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने आइज़ेनकोट को सरकार बनाने को आमंत्रित किया था।
उनके पास सरकार बनाने के लिए छह दिसंबर तक का समय है और जरूरत पड़ने पर उन्हें 14 दिन का अतिरिक्त समय भी मिल सकता है। आइज़ेनकोट ने आरोप लगाया है कि लिकुड पार्टी विपक्ष में फूट डालने और नए सिरे से चुनाव कराने के उद्देश्य से एकता सरकार को लेकर बातचीत में देरी कर रही है। वहीं, लिकुड पार्टी ने आरोप लगाया है कि एकता सरकार के लिए बातचीत के दौरान आइज़ेनकोट अरब पार्टियों के साथ वैकल्पिक गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।