अक्टूबर 19, 2026 10:09 पूर्वाह्न

printer

इस्राएली प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारत और लैटिन अमरीकी देशों के साथ संबंध मजबूत करने पर दिया जोर

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारत, लैटिन अमरीकी देशों और अन्य देशों के साथ संबंध मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में अमरीका का कोई राष्ट्रपति इस्राएल के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया अपना सकता है। श्री नेतन्याहू ने देश में 27 अक्टूबर के चुनावों से पहले, कल अपना सुरक्षा सिद्धांत पेश किया। उन्‍होंने कहा कि इस्राएल को अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के कार्यकाल के शेष वर्षों का उपयोग द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और अन्य अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां बनाने के लिए करना चाहिए। इसी दिन श्री ट्रम्प ने नेतन्याहू के फिर से चुनाव लड़ने के प्रयास का समर्थन भी किया।

श्री नेतन्याहू ने भारत को महत्वपूर्ण साझेदार बताया और ब्राजील सहित लैटिन अमरीका में होने वाले संभावित राजनीतिक बदलावों को इस्राएल के लिए अपने मित्र देशों का दायरा बढ़ाने के अवसर के रूप में देखा। उन्होंने ऐसी क्षमताएं विकसित करने पर जोर दिया, जिससे इस्राएल दुनिया भर के देशों के लिए महत्‍वपूर्ण साझेदार बन सके।