इस्राएल ने पूर्वी यरुशलम में ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया है। यह कदम अमरीका द्वारा इस्राएल की बस्तियों से आने वाले सामान पर कड़े प्रतिबंध लगाने के जवाब में उठाया गया है। विदेश मंत्री गिदोन सार ने इन उपायों की घोषणा की है, जिनमें कई ब्रिटिश सांसदों के प्रवेश पर रोक भी शामिल है। यरुशलम के शेख जर्राह इलाके में स्थित यह ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास मुख्य रूप से गाजा पट्टी, वेस्ट बैंक और यरुशलम में फिलिस्तीनियों से जुड़े मामलों को देखता है।
News On AIR | सितम्बर 9, 2026 1:41 अपराह्न
इस्राएल ने पूर्वी यरुशलम में ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास को बंद करने का दिया आदेश