सितम्बर 10, 2026 12:29 अपराह्न

printer

स्लोवेनिया में इज़राइल ने खोला पहला दूतावास

इज़राइल ने स्लोवेनिया में अपना पहला दूतावास खोला है। इससे यूरोपीय संघ के इस देश के साथ उसके संबंध और मज़बूत हुए हैं। यह ऐसे समय में हुआ है जब कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में इज़राइल की बस्ती नीति को लेकर कुछ पुराने सहयोगियों के साथ उसके संबंध बिगड़ रहे हैं। इज़राइली विदेश मंत्री गिदोन सार कल इसके उद्घाटन के लिए लजुब्लजाना गए थे और उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक दिन बताया। वहीं दूसरी तरफ दूतावास के बाहर सैकड़ों फ़िलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारी जमा हुए और इसे बंद करने की मांग की।