ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आई.आर.जी.सी.) ने दावा किया है कि उसने फारस की खाड़ी दो अमरीकी जहाजों और आठ तेल टैंकरों पर हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आई.आर.जी.सी. यह कार्रवाई अमरीकी सेना द्वारा उसके पांच तेल टैंकरों को नष्ट किए जाने के जवाब में की है।
आई.आर.जी.सी. ने एक बयान में कहा कि उसकी नौसेना ने उन 10 जहाजों को भी निशाना बनाया जिन्होंने अमरीकी सेना के समर्थन और उकसावे से होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रतिबंधित और असुरक्षित क्षेत्र को पार करने की कोशिश की थी।
आई.आर.जी.सी. ने इस बात पर बल दिया कि उसकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूर्ण प्रबंधन और नियंत्रण बनाए हुए है।
वहीं, अमरीकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उसकी सेनाओं ने कल पांच ईरानी कच्चे तेल वाहक पोतों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई आई.आर.जी.सी. द्वारा पिछले दो दिनों में दो बार अमरीकी नौसेना के युद्धपोत को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने वाले के जवाब में की गई थी।