इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमरीका के एक और मानवरहित पनडुब्बी ड्रोन रेमस 600 को जब्त करने का दावा किया है।
ईरान के अधिकारियों का आरोप है यह मानवरहित पनडुब्बी जासूसी और खुफिया जानकारी जुटाने के लिए उतारी गई थी। हालांकि ईरान के इस दावे की अमरीका से कोई पुष्टि नहीं हुई है।
आज ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा कि उनका देश अमरीका और इस्राएल के दबाव में नहीं झुकेगा।