अक्टूबर 31, 2026 7:27 अपराह्न

printer

ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने सैन्य कमांडरों को निर्देश दिया कि वे किसी भी खतरे का प्रभावी जवाब दें

ईरान और अमरीका के बीच तनाव फिर से बढ़ने की आशंकाओं के बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने वरिष्ठ सैन्य कमांडरों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी खतरे का त्‍वरित, प्रभावी और बिना किसी भौगोलिक सीमा के जवाब दें।

खामेनेई के सोशल मीडिया पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार, ईरान और अमरीका के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर, ईरान के नेता ने सशस्त्र बलों के वरिष्ठ कमांडरों के साथ एक बैठक की। खामेनेई ने सशस्त्र बलों को निर्देश दिया कि अगर ईरान पर कोई सैन्य या आतंकवादी हमला होता है, तो वे उसका मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह के टकराव को कब और किन शर्तों पर खत्म करना है, इसका फैसला ईरान के सशस्त्र बल और वहां की जनता करेगी। उन्होंने सशस्त्र बलों को देश की रक्षा क्षमताओं और सैन्य तकनीक को और मजबूत करने का भी निर्देश दिया।

 इससे पहले, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमरीका को ईरान के साथ अपना टकराव खत्म करने की कोई जल्दी नहीं है। उन्होंने इस स्थिति को कोई आम युद्ध नहीं बताया। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि समय अमरीका के पक्ष में है भले ही महीनों की लड़ाई और बार-बार की राजनयिक कोशिशों के बावजूद कोई स्थायी समाधान अभी तक नहीं निकल पाया है।