सितम्बर 11, 2026 9:59 पूर्वाह्न

printer

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमरीकी मानवरहित पनडुब्बी को निशाना बनाया

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने कहा है कि उसकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक अमरीकी मानवरहित पनडुब्बी को निशाना बनाया है। उसने अमरीका की इस कार्रवाई को आक्रामक बताया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रवेश द्वार पर अमरीकी सेना की सबसे आधुनिक मानवरहित पनडुब्बी- सेलड्रोन को जब्त कर लिया है। उसने यह भी दोहराया कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है और ईरान के नियंत्रण में है, और चेतावनी दी कि जलमार्ग में किसी भी “शत्रुतापूर्ण उपस्थिति” को निशाना बनाया जाएगा। अमरीकी सेना ने कहा कि क्षेत्रीय सर्वेक्षण के दौरान उसका एक पनडुब्बी ड्रोन खराब हो गया था, लेकिन उसने यह पुष्टि नहीं की कि ईरान ने उसे जब्त किया या नहीं। ईरान ने यह भी कहा कि बिना समन्वय के “प्रतिबंधित क्षेत्र” में प्रवेश करने वाले जहाजों को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा, जिसमें भविष्य में होर्मुज जलडमरूमध्य और संबंधित बंदरगाह, बीमा और अन्य सेवाओं तक पहुंच से वंचित करना शामिल है।