अक्टूबर 18, 2026 7:37 अपराह्न

printer

ईरान की संसद ने मेहरदाद अखलाघी की रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी

ईरान की संसद ने आज मेहरदाद अखलाघी की रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी। उनके पक्ष में 237 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 15 ने विरोध में वोट दिया।

ईरान के नवनियुक्त रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को ईरान पर दोबारा हमला न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान ने मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स का मुकाबला करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए हैं और वह अपनी सैन्य तैयारियों को लेकर आश्वस्त है। मतदान से पहले संसद को संबोधित करते हुए अखलाघी ने राष्ट्रपति ट्रंप से तनाव बढ़ाने से बचने तथा क्षेत्र से अमरीकी सैनिकों की सुरक्षित वापसी पर ध्यान देने का आग्रह किया।

अखलाघी ने अजीज नसीरजादेह का स्थान लिया है, जिनकी ईरान पर अमरीका और इजराइल के हमलों में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने ब्रिगेडियर जनरल सैयद मजीद इब्न अल-रेजा को कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया था।