ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने दावा किया है कि उनके देशवासी अमरीकी आतंकवाद के शिकार हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खमेनेई और युद्ध के शुरुआती दिनों में मारे गए 150 से अधिक स्कूली बच्चों की तस्वीरें भी दिखाईं। पेज़ेश्कियान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह भाषण अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के उस बयान के एक दिन बाद दिया है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अमरीका, ईरान को पूरी तरह पराजित कर सकता है।
News On AIR | सितम्बर 23, 2026 9:00 अपराह्न
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान का दावा, ईरानी लोग अमरीकी आतंकवाद के शिकार हुए