होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास अमरीका-ईरान संघर्ष में इस सप्ताह एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। दोनों पक्षों ने होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास जहाजों पर हमले किए हैं।
कल के ताजा घटनाक्रम में, अमरीका की केंद्रीय कमान – सेंटकॉम ने कहा है कि उसने ईरान के तीन तेल टैंकरों को निष्क्रिय कर दिया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने भी दावा किया कि उसकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के संरक्षित क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रही रिमोट से संचालित अमरीका की एक नाव को निशाना बनाया है।