ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़श्कियन ने कहा है कि संवाद और बातचीत के लिए ईरान तैयार है, लेकिन वह दबाव या ज़बरदस्ती के आगे नहीं झुकेगा। राष्ट्रपति पेज़श्कियन ईरान में एक कार्यक्रम में कहा कि कोई भी बातचीत न्याय और समान शर्तों पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान गरिमापूर्ण बातचीत से इस मुद्दे को समाप्त कर सकता है, लेकिन वह बल प्रयोग और धमकियों के आगे नहीं झुकेगा।
सितम्बर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए अपने भाषण को दोहराते हुए श्री पेज़श्कियन ने कहा कि ईरान निष्पक्षता और आपसी सम्मान पर आधारित राजनयिक बातचीत करने के लिए तैयार है।