अक्टूबर 18, 2026 1:49 अपराह्न

printer

ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी: डॉनल्ड ट्रम्प

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने फिर कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि अमरीका के सैन्य अभियानों से ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता नष्ट हो गई है। उत्तरी केंटकी विश्वविद्यालय के ट्रूइस्ट एरिना में रिपब्लिकन रैली में श्री ट्रम्प ने सैन्य अभियान का बचाव किया और कहा कि ईरान को अपना परमाणु कार्यक्रम फिर से शुरू करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। राष्‍ट्रपति ट्रम्प ने इस अभियान को राष्ट्रीय सुरक्षा की एक बड़ी उपलब्धि बताया। श्री ट्रंप ने यह भी कहा कि सैन्य अभियान यह अभियान जल्दी समाप्त हो जाएगा और उसके बाद पेट्रोल सहित ऊर्जा की कीमतें गिरेंगी।