सितम्बर 20, 2026 12:46 अपराह्न

printer

ईरान ने अमरीका के साथ फिर से बातचीत शुरू करने के लिए मध्यस्थों को अपनी शर्तों से अवगत कराया

ईरान ने अमरीका के साथ फिर से बातचीत शुरू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों को अपनी शर्तों से अवगत करा दिया है। ईरान ने कहा है कि अगर अमरीका उसकी मांगें नहीं मानता है, तो ईरान निर्णायक युद्ध के लिए तैयार है। ईरान की सर्वोच्‍च राष्‍ट्रीय सुरक्षा पर‍िषद के सचिव मोहसिन रेज़ाई ने कहा कि ईरान की शर्तों में, ईरान की फ्रीज़ की गई रकम को जारी करना, सभी मोर्चों पर लडा़ई बंद करना और नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करना शामिल हैं। श्री रेज़ाई ने कहा कि ईरान की सभी सात शर्तें एकदम स्पष्ट हैं।

उन्होंने कहा कि ईरान, ओमान की खाड़ी और अरब सागर तक फैले अमरीकी नौसैनिक संसाधनों पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए है। श्री रेज़ाई ने दावा किया कि हाल ही में, ईरान ने पोतरोधी मल्टी वारहेड मिसाइल का एक अमरीकी पोत या विमानवाहक के पास परीक्षण किया था। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ईरान की  प्रतिक्रिया अधिक व्यापक होगी जिसमें क्षेत्र के अमरीकी ठिकानों और कंपनियों को निशाना बनाया जा सकता है।

पिछले महीने दोनों पक्षों के बीच समझौते की अवधि समाप्त हो गई थी। इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ बातचीत फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला