सितम्बर 13, 2026 9:40 अपराह्न

printer

ईरान समझौते के लिए उत्सुक, मिड-टर्म चुनावों तक खत्म हो सकता है युद्ध: डॉनल्ड ट्रंप

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आज दावा किया कि ईरान समझौता करने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि मिड-टर्म चुनावों से पहले या उनके ठीक बाद युद्ध खत्म हो सकता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि फारस की खाड़ी से सटे देश ईरान के साथ बातचीत करते हैं या नहीं; यह फैसला उन्हीं पर निर्भर है। उनके ये बयान ओमान में ईरान और अन्य देशों के बीच स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ और व्यापक क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा के लिए होने वाली बैठक से एक दिन पहले आए हैं।