भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आई.एन.एस सुदर्शिनी अपनी महासागरीय यात्रा ‘लोकायन-2026’ को आगे बढ़ाते हुए ओमान के सलालाह बंदरगाह से रवाना हो गया है। यह पोत 14 से 17 अक्टूबर तक ओमान की यात्रा पर था।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार बंदरगाह पर ठहराव के दौरान पेशेवर संवाद और खेल गतिविधियों के माध्यम से भारतीय नौसेना और ओमान की नौसेना के बीच सौहार्द और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूती मिली।
मंत्रालय ने कहा कि ‘लोकायन-2026’ के दसवें महीने में प्रवेश करने के साथ ही आईएनएस सुदर्शिनी की यह यात्रा भारतीय नौसेना की अन्वेषण भावना, पेशेवर उत्कृष्टता और समुद्री कूटनीति के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है।