विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जा़यद अल नाहयान के साथ वार्ता करेंगे। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, विशेष रूप से सऊदी अरब पर किए गए हमलों को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं की बैठक में द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा, पश्चिम एशिया की स्थिति और वैश्विक तथा बहुपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी।