अगस्त 12, 2026 4:10 अपराह्न | Yashwant Varma

printer

संसद में पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा से जुड़ी जांच समिति की रिपोर्ट पेश

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा से संबंधित आरोपों की जांच करने वाली समिति की रिपोर्ट संसद के दोनों सदनों में पेश की गई। लोकसभा में महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 के तहत गठित जांच समिति की रिपोर्ट के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण के साथ जांच के दौरान दर्ज किए गए मौखिक और दस्तावेज साक्ष्य भी पेश किए। वहीं राज्यसभा में महासचिव पी सी मोदी ने इस संबंध में रिपोर्ट पेश की।

    यशवंत वर्मा से संबंधित आरोपों की जांच कर रही न्यायाधीश जांच समिति ने इस वर्ष मई में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। श्री बिरला ने पिछले वर्ष 12 अगस्त को पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए समिति का गठन किया था, जब नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर जली हुई नकदी मिली थी।