राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से हिमाचल प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान, राष्ट्रपति मुर्मु अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान-एम्स बिलासपुर में दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी और प्रशिक्षु डॉक्टरों को डिग्रियां प्रदान करेंगी।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए, बिलासपुर ज़िला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दीक्षांत समारोह के बाद, राष्ट्रपति मनाली जाएंगी। राष्ट्रपति 7 अक्टूबर को हिडिंबा मंदिर और रोहतांग में अटल टनल का दौरा करेंगी।