एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के रद्द होने की अवधि बढ़ा दी है। इंडिगो ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि रियाद से आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी, जबकि जेद्दा, दम्माम और मदीना की उड़ानें 27 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। कंपनी ने बताया कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और कुशलता उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है
News On AIR | अक्टूबर 23, 2026 4:57 अपराह्न
इंडिगो ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से उड़ानों के रद्द होने की अवधि बढ़ाई