सितम्बर 12, 2026 10:07 अपराह्न

printer

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणापत्र में खेल प्रौद्योगिकी कार्यसमूह के गठन का भारत का प्रस्ताव शामिल

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणापत्र में खेल प्रोद्यौगिकी कार्यसमूह के गठन और सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए खेल सामग्री निर्माण सम्मेलन के आयोजन संबंधी भारत के प्रस्ताव को शामिल किया गया है।

घोषणापत्र में खेल को सामाजिक विकास का साधन बताया गया है। इसमें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, खिलाड़िय़ों के कल्याण, शासन और समावेश को प्रोत्साहित करने में प्रौद्योगिकी की बढ़ती भूमिका को मान्यता दी गई है। नई दिल्ली घोषणापत्र में खेल प्रौद्योगिकी पर कार्य समूह के गठन पर चर्चा को प्रोत्साहन दिया गया। लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने और स्वस्थ तथा सक्रिय समाज को बढ़ावा देने का आह्वान भी किया गया है।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पिछले महीने विशाखापट्टणम में ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक के दौरान खेल प्रोद्यौगिकी कार्यसमूह के गठन और सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए खेल सामग्री निर्माण सम्मेलन के आयोजन का प्रस्ताव किया था।