सितम्बर 25, 2026 6:08 पूर्वाह्न

printer

वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की भागीदारी लगातार बढ़ रही है: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। भारत वैश्विक मूल्य और आपूर्ति श्रृंखला में अपनी भूमिका मजबूत करने के प्रयास कर रहा है। नई दिल्ली में 13वें पीएएफआई वार्षिक फोरम-2026 में उन्होंने कहा कि भारत आज चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है और 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
 
श्री गोयल ने कहा कि क्रय शक्ति के आधार पर भारत की अर्थव्यवस्था करीब 20 ट्रिलियन डॉलर की है और इस आधार पर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों में भारत में सेमीकंडक्टर की मांग बढ़कर हर साल 150 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया।
 
श्री गोयल ने कहा कि निजी क्षेत्र द्वारा रॉकेट को अंतरिक्ष में प्रक्षेपण करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत 120 से अधिक यूनिकॉर्न के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनकर उभरा है।