केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि पिछले 12 वर्ष में भारत के समुद्री क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। श्री सोनोवाल ने सागरमाला परियोजना के माध्यम से ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने के साथ देश के समुद्री क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख किया।
श्री सोनोवाल ने अंतर्देशीय जलमार्गों में माल ढुलाई में सात गुना वृद्धि और पिछले वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड 915 मीट्रिक टन माल ढुलाई के बारे में भी जानकारी दी।
देश की समुद्री यात्रा अवसंरचना निर्माण से पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के बदलाव को दर्शाती है। व्यापकता, दक्षता और समावेशिता के संयोजन से यह क्षेत्र व्यापार को गति दे रहा है, आजीविका का सृजन कर रहा है और संपर्क को मजबूत कर रहा है।