जून 10, 2026 6:33 पूर्वाह्न

printer

बुल्गारिया और फिनलैंड के दो दिन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से दो दिन के आधिकारिक दौरे पर बुल्गारिया और फिनलैंड जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि बुल्गारिया यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर बुल्गारिया के शीर्ष नेताओं और वहां के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात तथा विचार-विमर्श करेंगे।
 
दूसरे चरण में फिनलैंड में डॉ. जयशंकर 14वीं कुलतारंता वार्ता में भाग लेंगे। इस वार्ता का विषय है ‘परिवर्तनशील दुनिया: वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय परिप्रेक्ष्य’। डॉ. जयशंकर फिनलैंड के विदेश मंत्री  और अन्‍य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।