मई 30, 2026 8:01 अपराह्न | India’s Haj Mission

printer

भारतीय हज मिशन ने सऊदी अरब में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते

भारतीय हज मिशन ने सऊदी अरब में आयोजित इस वर्ष के खितमाहु मिस्क समारोह में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। सऊदी हज मंत्रालय द्वारा तीर्थयात्रियों की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देने के लिए प्रतिवर्ष दिए जाने वाले लब्बैतुम पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ हज समन्वय और संचार श्रेणी के तहत भारतीय हज मिशन को प्रदान किए गए हैं। यह समारोह हज सीजन के औपचारिक समापन का प्रतीक है।

कौंसुल जनरल फहद सूरी और कौंसुल-हज सदफ चौधरी ने समारोह में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया। भारतीय हज मिशन ने एक बयान में कहा कि यह मान्‍यता हज अभियान के दौरान सामूहिक समर्पण और टीम भावना को दर्शाती है। मिशन ने अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्रालय और विदेश मंत्रालय का सहयोग के लिए आभार व्‍यक्‍त किया है।

इस वर्ष लगभग एक लाख 75 हजार भारतीय हज के लिए गये थे। भारतीय मिशन ने सऊदी अधिकारियों, स्‍थानीय सेवाप्रदाताओं और भागीदार एजेंसियों का भी सहयोग के लिए आभार जताया है। लब्बैतुम पुरस्‍कार हज के दौरान सर्वश्रेष्‍ठ सेवा प्रदर्शन करने वाले देश को प्रदान किया जाता है।