प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को नए जोश के साथ संरक्षित, प्रोत्साहित और आगे बढ़ाया जा रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में मोदी ने कहा कि विरासत भी, विकास भी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, पुरातन वस्तुओं की वापसी से लेकर आध्यात्मिक और तीर्थयात्रा संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तक के प्रयास लोगों को भारत की शाश्वत परंपराओं से फिर से जोड़ रहे हैं।
News On AIR | जून 18, 2026 2:20 अपराह्न
भारत की सांस्कृतिक विरासत को नए जोश के साथ संरक्षित, प्रोत्साहित और आगे बढ़ाया जा रहा है: पीएम नरेन्द्र मोदी