जूनियर एशिया महिला हॉकी कप के पहले सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा। चीन के मोकी में यह मैच भारतीय समयानुसार 9:45 मिनट से खेला जाएगा। क्वार्टर फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रिकॉर्ड 19-0 से शिकस्त दी थी। भारत पूल-ए में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है।
दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान चीन का सामना जापान से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
इससे पहले कल भारतीय पुरुष टीम ने इसी स्पर्धा में मलेशिया को तीन-एक से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अनमोल इक्का ने दो और सुखवींदर ने एक गोल किया।