अगस्त 21, 2026 11:29 पूर्वाह्न | VANDE BHARAT TRAIN

printer

भारतीय रेलवे जम्मू और श्रीनगर के बीच शुरू करेगा तीसरी वंदे भारत ट्रेन

भारतीय रेलवे जम्मू और श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत रेलगाड़ी शुरू करेगा। नई सेवा से यात्रियों को एक और यात्रा विकल्प मिलेगा।

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के पत्र के साथ एक पोस्ट साझा की। पत्र में श्री वैष्णव ने बताया कि शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर के रास्ते जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी गई है।

    रेलवे मंत्रालय द्वारा तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव के रूप में उधमपुर को शामिल किए जाने के फैसले का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे संपर्क सुविधा बेहतर होगी और रेल यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।