अगस्त 21, 2026 11:29 पूर्वाह्न
82
भारतीय रेलवे जम्मू और श्रीनगर के बीच शुरू करेगा तीसरी वंदे भारत ट्रेन
भारतीय रेलवे जम्मू और श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत रेलगाड़ी शुरू करेगा। नई सेवा से यात्रियों को एक और यात्रा विकल्प मिलेगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के पत्र के साथ एक पोस्ट साझा की। पत्र में श्री वैष्णव ने बताया कि शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर के रास्ते जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी गई है। रेलवे मंत्रालय द्वारा तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव के रूप में उधमपुर को शामिल किए जाने के फैसले ...