जुलाई 2, 2026 5:43 अपराह्न | Indian Railways

printer

भारतीय रेलवे ने इस वर्ष जून में माल ढुलाई में 4 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की

    भारतीय रेलवे ने इस वर्ष जून में पिछले वर्ष इसी महीने की अवधि में माल ढुलाई में चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। रेल मंत्रालय ने बताया कि रेलवे ने पिछले महीने 142 करोड़ टन से अधिक माल की ढुलाई की। मंत्रालय ने यह भी बताया कि इस वर्ष जून में यात्री आवागमन में भी लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। रेलवे में इस वर्ष जून तक 63 करोड 81 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जबकि पिछले वर्ष के इसी महीने में 62 करोड़ 37 लाख यात्रियों ने यात्रा की।

    पिछले महीने उर्वरक की लोडिंग में 19.1 प्रतिशत, अन्य शेष वस्तुओं में 17.3 प्रतिशत, लौह अयस्क में 9.4 प्रतिशत, घरेलू कोयले में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

    इसके अलावा, देश में अमृत भारत रेल सेवाओं की संख्या 72 हो गई है, जिसमें इस वर्ष जून में शुरू की गई चार नई सेवाएं शामिल हैं। इस बीच, वंदे भारत सेवाओं की संख्या बढ़कर 164 हो गई है, जिसमें हाल ही में शुरू की गई हावड़ा और कामाख्या के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर सेवा भी शामिल है।