सितम्बर 23, 2026 2:29 अपराह्न

printer

भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे पर कवच के चौथे चरण की शुरूआत की

भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे पर पहली बार कवच संस्करण का चौथा चरण संचालित करते हुए रेल सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रेल मंत्रालय ने बताया कि हैदराबाद मंडल के मलकाजगिरि – कामारेड्डी रेल खंड पर 108 किलोमीटर से अधिक मार्ग पर कवच संस्करण को अपग्रेड करते हुए चौथा चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

कवच का चौथा चरण बेहतर सुरक्षा, उन्नत तकनीक, उच्च विश्वसनीयता और सुरक्षित ट्रेन संचालन प्रदान करता है। मंत्रालय ने कहा कि नवीनतम संस्करण में दक्षिण मध्य रेलवे पर एक हजार 465 किलोमीटर से अधिक मार्ग पर कवच संस्करण 3.2 के संचालन से प्राप्त अनुभव के आधार पर और अधिक तकनीकी सुधार शामिल किए गए हैं।