सितम्बर 29, 2026 6:01 अपराह्न

printer

केन्या पहुंचा भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तरकश

भारत और केन्या के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के अंतर्गत भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तरकश आज पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या के मोम्बासा बंदरगाह पहुंचा।

आईएनएस तरकश की यह यात्रा 2 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पेशेवर स्तर पर विचार-विमर्श किया जाएगा। चालक दल के सदस्यों के बीच संवाद और सामुदायिक संपर्क से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

आईएनएस तरकश को गुरुवार को लोगों के लिए देखने के लिए खोला जाएगा। भारतीय दूतवास नारोबी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।