सितम्बर 29, 2026 7:31 अपराह्न

printer

भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन डिस्ट्रॉयर-आईएनएस रणवीर ने किया ओमान के सलालाह बंदरगाह का दौरा

भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन डिस्ट्रॉयर-आईएनएस रणवीर ने अपनी मौजूदा तैनाती के तहत ओमान के सलालाह बंदरगाह का दौरा किया। यह दौरा भारत और ओमान के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती और समुद्री संबंधों को दर्शाता है।

बंदरगाह पर रुकने के दौरान, आईएनएस रणवीर और ओमान के आरएनओवी साध के बीच पेशेवर बातचीत हुई और सलालाह के पास भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी ने अभ्यास किया ।

इससे पहले इस महीने, भारत के नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अपने ‘स्ट्रैटेजिक नेबरहुड स्टडी टूर’ के तहत ओमान का दौरा पूरा किया।