भारतीय नौसेना के जहाज आई.एन.एस सह्याद्रि और आई.एन.एस कुलिश ने आसियान-भारत समुद्री अभ्यास-2026 में अपनी भागीदारी पूरी कर ली है। यह अभ्यास फिलीपींस में ‘विश्वास के साथ, समुद्र में एकजुट’ विषय के तहत आयोजित किया गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस अभ्यास से बंदरगाह और समुद्री चरणों के दौरान पेशेवर संवाद, परिचालन समन्वय और समुद्री प्रशिक्षण के अवसर मिले। उद्घाटन समारोह के बाद बंदरगाह चरण आयोजित किया गया।
समुद्री चरण के दौरान दोनों जहाजों ने मानवीय सहायता और आपदा राहत, जहाज पर चढ़कर तलाशी और जब्ती तथा समुद्र में चलते हुए रसद की आपूर्ति से जुड़े अभ्यासों में हिस्सा लिया।