होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैत के ध्वज वाले टैंकर पर हुए हमले में पांच भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने एमटी काज़िमा III पर सवार पांच भारतीयों के बचाव अभियान का समन्वय किया। उन्हें सुरक्षित रूप से तट पर लाया गया। भारतीय दूतावास ने बचाव अभियान के दौरान निरंतर सहयोग और सहायता के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नाविकों को ले जाने वाले कई वाणिज्यिक जहाजों पर हमले हुए हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ने वाला एक संकरा समुद्री मार्ग है।