बांग्लादेश में राष्ट्रीय कवि काज़ी नज़रुल इस्लाम की 50वीं पुण्यतिथि पर राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग ने नजरूल संध्या का आयोजन किया। इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र में हुए इस कार्यक्रम में भारत और बांग्लादेश के बीच साझा सांस्कृतिक संबंधों में कवि नजरूल के विशेष योगदान को याद किया गया।
भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने कवि नजरूल के विचारों के अनुरूप द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का आह्वान किया।