बहरीन, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावासों ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कई सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया। इनमें फिटनेस, पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता, नागरिक भागीदारी और सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों ध्यान केंद्रित किया गया।
बहरीन में, भारतीय दूतावास ने विकसित भारत रन का आयोजन किया। इसमें संस्कृति बहरीन के सदस्यों सहित प्रवासी भारतीय समुदाय के लगभग 200 सदस्य शामिल हुए। तीन किलोमीटर की दौड़ के बाद विकसित भारत की सामूहिक प्रतिज्ञा ली गई और ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया गया। इस दौरान समुदाय के सदस्यों ने पार्क ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस दौरान 30 से अधिक भारतीय सामुदायिक संगठनों ने भाग लिया और पर्यावरण स्थिरता के लिए 60 से अधिक पौधे लगाए।
संयुक्त अरब अमीरात में, अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ सेवा पर्व मनाया। इस कार्यक्रम में कई स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ इंडियन पीपुल्स फोरम, इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल, इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल ग्रुप और आईसीएआई सहित विभिन्न संगठनों ने भाग लिया।
भारतीय समुदाय ने इन कार्यक्रमों में एकता की भावना के साथ भाग लिया। आने वाले दिनों में पश्चिम एशिया के अन्य स्थानों पर भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।