उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि समावेशी विकास के साथ भारत, वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनेगा। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति ने कहा कि युवा पीढ़ी भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति में बदलने की प्रेरक शक्ति होगी। उन्होंने छात्रों को नवाचार, कड़ी मेहनत और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस जैसी आधुनिक अवसंरचना परियोजनाएं और मेट्रो कनेक्टिविटी मेरठ को बेहतर सेवाओं और सुविधाओं के साथ एक नई पहचान दे रहे हैं।