अक्टूबर 5, 2026 11:19 पूर्वाह्न

printer

अमरीका-भारत व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, अंतिम रूप देना बाकी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने कहा है कि अमरीका-भारत व्यापार समझौते पर बातचीत अभी जारी है और इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। आज नई दिल्ली में जर्मनी के नेताओं के साथ बैठक में  श्रीमती सीतारामण ने कहा कि दोनों पक्ष एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां बातचीत रुक गई है। उन्होंने कहा कि विचाराधीन समझौता एक कठिन और गहन बातचीत के बाद तैयार हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है। श्रीमती सीतारामण ने कहा कि बातचीत ही एकमात्र ऐसा मंच है जिसके माध्यम से देश अपनी अपनी बात रख सकते है।