अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। उज्बेकिस्तान के समरकंद में आज पत्रकारों से बातचीत में श्री रूबियो ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों को प्रतिबंधों से अस्थायी राहत देने के अमरीका के फैसले को उचित ठहराया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की उपलब्धता बनाए रखना और कीमतों पर दबाव कम करना है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति से जुड़े फैसले लेते समय हर देश को अपनी भौगोलिक स्थिति और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों तक पहुंच की चुनौतियों को ध्यान में रखना चाहिए। मार्को रूबियो कल मुंबई पहुंचेंगे, जहाँ वे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इस सप्ताह के अंत में उनके जामनगर जाने की भी संभावना है।
News On AIR | अक्टूबर 19, 2026 7:43 अपराह्न
भारत अमरीका व्यापार समझौता अंतिम चरण में- मार्को रुबियो