अगस्त 23, 2026 9:05 पूर्वाह्न

printer

विशाखापत्तनम में ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक आज

भारत, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आज ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। इस मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में ब्रिक्स के सभी 11 सदस्य देशों के मंत्री और प्रतिनिधिमंडल खेलों में परस्पर सहयोग मजबूत करने के लिए एकजुट होंगे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। इसमें युवा कार्य और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी भाग लेंगी।

ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि बैठक के दौरान अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। कार्यक्रम में ब्रिक्स मैत्री साइकिलिंग प्रतियोगिता, द्विपक्षीय बैठक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे। बैठक के समापन पर ब्रिक्स खेल संयुक्त घोषणापत्र जारी किया जाएगा।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण विषय पर आधारित है, जो जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण को दर्शाता है।