जुलाई 22, 2026 7:20 पूर्वाह्न

printer

भारत ने अफगानिस्‍तान के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

भारत ने अफगानिस्‍तान के नूरिस्तान में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। खाद्य सामग्री और टेंट सहित अन्‍य राहत सामग्री अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजी गयी है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि भारत इस कठिन समय में अफगानिस्‍तान के संकटग्रस्त लोगों के साथ है।